बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर और एक्ट्रेस किरण खेर आज यानि 26 अगस्त को अपनी शादी की 36वीं सालगिराह सेलिब्रेट कर रहे हैं. अनुपम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो फैन्स के साथ देश के हर मुद्दे पर अपनी राय शेयर करते हैं.

अनुपम खेर ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. ये सभी तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट हैं. इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है.

अनुपम ने लिखा कि, हैप्पी 36वीं वेडिंग एनिवर्सरी डियर किरण. ये लंबी जर्नी हंसी, आंसू, लड़ाई, दोस्ती, प्यार और साथ से भरी हुई रही है लेकिन ये जर्नी वर्थ है. इन ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में सभी रंगों के शेड्स हैं. सुरक्षित और हेल्थी रहो. हमेशा प्यार और प्रार्थना.

कुछ वक्त पहले अनुपम ने उनकी हेल्थ के बारे में अपडेट देते हुए एक न्यूज पोर्टल को बताया था कि डॉक्टर अपना बेस्ट काम कर रहे हैं और वो इस वक्त सिर्फ अच्छा और आशावादी ही सोच सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *