देवेश शर्मा

बकेवर। थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन दिन पूर्व पीलिया झडवाने गयी किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोपी बुधवार को महेवा चौराहा से गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
अहेरीपुर पुलिस चौकी इंचार्ज संजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गाँव से 24अगस्त को अपने बाबा के साथ 15बर्षीय किशोरी थाना क्षेत्र के गाँव सलेमपुर में पीलिया झडवाने के लिये गयी थी कि तभी पीलिया झाड़ने वाले ने मौके का फायदा उठाते हुए घर के अंदर ले जाकर छेडछाड करने लगा था जिसकी रिपोर्ट किशोरी द्वारा थाने मे उसके विरुद्ध दर्ज करायी गयी थी। कि तभी बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी के साथ छेडछाड करने वाला आरोपित व्यक्ति कही जाने के लिये वाहन के इन्तजार में महेवा चौराहा पर खडा हुआ है। सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और छेडछाड करने वाले सुभाष चंद्र पुत्र बड़े लाल निवासी गाँव सलेमपुर थाना बकेवर इटावा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *