Monday , October 28 2024

इटावा, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी प्रतिमा को माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

*इटावा* आज दिनांक 21 मई 2022 में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी प्रतिमा को माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी एक दूरदर्शी नेता थे उनकी नीतियों ने आधुनिक भारत का निर्माण किया देश के युवा प्रधानमंत्री ने युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में वोट देने का अधिकार देने का काम किया उन्होंने महिलाओं को सशक्त करने के लिए स्थानीय निकाय चुनाव में आरक्षण देने का काम किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में गांव के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले इस सोच के साथ राजीव जी ने जवाहर नवोदय विद्यालयों की नींव डाली। आज इन विद्यालयों में लगभग दो लाख बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने आधुनिक भारत की नीव रखने का काम किया उन्हें कंप्यूटर क्रांति ,दूरसंचार एवं सूचना तकनीकी का जनक कहा जाता है उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था लागू करने के लिए 73वें संविधान संशोधन के द्वारा राज्यों में 5 वर्ष में पंचायत के चुनाव कराने के लिए बाध्य किया।
गोष्ठी में प्रमुख रूप से मोहम्मद राशिद खान कोमल सिंह कुशवाहा संजय तिवारी संजय दोहरे वाचस्पति दुबे महेश कटारे शहनाज मंसूरी सरवर अली आर्यन दुबे दी अंशु पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।