Monday , October 28 2024

इटावा , महिला थाना इंचार्ज रजनी सिंह परिणय सूत्र बंधन में बंधी

इटावा महिला थाना इंचार्ज रजनी सिंह परिणय सूत्र बंधन में बंधी

सिविल लाइन थाने में तैनात कांस्टेबिल नरेंद्र सिंह से की शादी

रजनी सिंह तेजतर्रार महिला दरोगा मानी जाती है। अपनी तैनाती के दौरान रजनी सिंह जसवंतनगर पुलिस थाने के अलावा सिविल लाइन इलाके मे जेल चौकी प्रभारी के रूप मे तैनात रही है लेकिन फिलहाल काफी समय से इटावा की महिला थाना प्रभारी के रूप् मे उनकी तैनाती है। महिला थाना प्रभारी के रूप मे रजनी सिंह महिला उत्पीडन के मामलो मे सुनवाई बडी ही जिम्मेदारी से करती है।

रजनी सिंह से शादी करने वाले सिपाही नरेंद्र सिंह इटावा के सिविल लाइन थाने मे लंबे समय से तैनात है। नरेंद्र अपने काम काज के प्रति बेहद ही गंभीर माने जाते है। उनके काम करने के तौर तरीको की हर पुलिस अधिकारी तारीफ करता है।

सिविल लाइन थाने के प्रभारी मोहम्मद कामिल बताते है कि सिपाही नरेंद्र सिंह और दरोगा रजनी सिंह 6 जून को विवाह बंधन मे बंध गये है। दोनो अब एक नई पारी की शुरूआत करेगे। दोनो को बहुत बहुत शुभकामनाए और बधाई।इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले मे महिला थाना प्रभारी के रूप मे तैनात दरोगा रजनी सिंह विवाह बंधन मे बंध गई है। रजनी सिंह की शादी सिविल लाइन थाने मे तैनात सिपाही नरेंद्र सिंह के साथ हुई है। महिला दरोगा रजनी सिंह हाथरस जिले की रहने वाली है जब कि सिपाही नरेंद्र सिंह अलीगढ के रहने वाले है।

महिला दरोगा से शादी करने वाले इटावा के सिविल लाइन थाने मे तैनात सिपाही नरेंद्र सिंह ने शादी की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनो परिवारो की रजामंदी के बाद शादी हुई है।