। जिला योजना समिति के गठन के जिला पंचायत के 21 सदस्यों ने कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन पत्र दाखिल किये। जिला योजना समिति का गठन करने के लिए 25 सदस्यों की जरूरत होती है। 17 जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे। 03 सदस्य निकाय से और पांच शासन स्तर से नामित किये जायेंगे। 17 जिला पंचायत सदस्यों का चयन करने के लिए 03 सितंबर को चुनाव होगा।

पिछड़ा वर्ग के लिए शीनू पाल, भूपेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, मिथलेश, नीरज देवी ने नामांकन किया है जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए अनुपम यादव, आरती, कुसुमा देवी ने नामांकन किया है। अनारक्षित महिला के लिए प्रेमा देवी, सीता देवी, सरोजनी, नीलम यादव ने नामांकन किया है। अनारक्षित में श्याम सिंह यादव, राजीव प्रताप, अजय कुमार, इंद्रेश यादव, दिनेश सिंह, दिगम्बर सिंह यादव, नीलेश, नेहा त्रिपाठी और जुबेरिया शाह ने नामांकन किया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *