Monday , October 28 2024

भरथना, क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण नही होने से फरियादी भी निष्क्रिय

*उदासीनता-फरियादी पहुँचा एक उम्मीद शून्य*

● क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण नही होने से फरियादी भी निष्क्रिय,

भरथना,इटावा। शासन के निर्देश पर भरथना नगर पालिका परिषद में शिकायत निस्तारण हेतु सम्भव जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें इतने बडे सम्पूर्ण पालिका क्षेत्र से मात्र एक शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। जिसका कारण मात्र नगर क्षेत्र में दूर से दिखने वाली दर्जनों समस्याओं का अबतक पालिका प्रशासन की उदासीनता की बजह से निस्तारण नही हो सका है। शिकायत कर्ता दुखी होकर अब शिकायत करने में विश्वास नही रखते हैं।
भरथना नगर पालिका क्षेत्र के मुहल्ला राजागंज निबासी इकलौते शिकायतकर्ता सुभाष चन्द्र दुबे ने अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए मुहल्ला राजागंज स्थित नाला को बरसात से पहले सफाई कराये जाने की माँग करते हुए कुंअरा क्षेत्र के गाटा संख्या 316 व 412 जो तालाब के रूप में दर्ज हैं, नगर पालिका परिषद भरथना में सम्मिलित है। उसकी नापजोख कराये जाने की भी माँग की है। इस मौके पर सभासद प्रेमचन्द्र पोरवाल,मनोज कुमार उर्फ मुन्नी गुप्ता, प्रधान लिपिक अरविन्द यादव,आदित्य प्रताप सिंह रामजी भदौरिया,अरविन्द रावत,साहिब खां आदि मौजूद रहे।
बताते चलें कि उक्त शिकायतकर्ता श्री दुबे द्वारा इससे पूर्व भी विगत कई वर्षों से दर्जनों प्रार्थना पत्र आलाधिकारियों सहित स्थानीय प्रशासन को दिये जा चुके हैं। बाबजूद उक्त समस्या की ओर प्रशासनिक अधिकारियों ने अभी तक कोई ध्यान नही दिया है। जिसके कारण उक्त समस्या जस की तस बनी हुई है।