प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। लखनऊ में आयोजित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की उत्तर प्रदेश की महिला इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में महिला इकाई कन्नौज की जिलाध्यक्ष शोभा दुबे को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा आज देश में करोड़ों महिलाएं उद्योग और व्यापार में काम कर रही हैं। पदाधिकारियों का प्रयास होना चाहिए कि सभी महिलाओं को संगठन से जोड़ें। मुख्य अतिथि लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने सभी नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में कन्नौज जिला इकाई से संध्या त्रिपाठी, प्रभा पांडेय, शालिनी चौहान, उषा गुप्ता, आराधना दुबे एवं मनोरमा दुबे ने सहभागिता की।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *