सुवोध पाठक

जसवंतनगर। खेलकूद हमारे शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं
यह बात युवा सपा नेता मोहित सनी यादव ने कही। वे जगसौरा ग्राम पंचायत के नगला नया गांव में मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित 400 मीटर बालिका दौड़ प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ कर उपस्थित लोगों को संबोधित रहे थे। प्रतियोगिता में प्रीति देवी ने प्रथम स्थान लाडली ने द्वितीय स्थान मोहिनी व काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सनी यादव ने इन तीनों मेधावियों सहित प्रतिभागी बालिकाओं को पुरस्कृत किया।
इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी धीरेंद्र कुमार, युवक मंगल दल अध्यक्ष सत्य प्रकाश, महिला मंगल दल की अध्यक्ष संजू कुमारी इत्यादि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *