Monday , October 28 2024

औरैया, भारतीय जनता पार्टी मण्डल फफूंद की कार्यसमित कि बैठक संपन्न।*

*औरैया, भारतीय जनता पार्टी मण्डल फफूंद की कार्यसमित कि बैठक संपन्न।*

*फफूंद,औरैया।* आज रविवार को कस्बा फफूंद में हृदय वाटिका गेस्ट हाउस मैं भारतीय जनता पार्टी मंडल फफूंद की कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल फफूंद के अध्यक्ष गोविंद मिश्रा ने की तथा संचालन महामंत्री अनुज दुबे ने की तथा भारतीय जनता पार्टी बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में आए भारतीय जनता पार्टी जनपद औरैया के जिला महामंत्री कौशल राजपूत ने कहा की आज भारतीय जनता पार्टी का हर पदाधिकारी व सदस्य को केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएं तथा अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए हर बूथ स्तर पर योगा का कार्यक्रम कराया जाए तथा इसके आगे कहा है कि मंडल फफूंद की कार्य समिति की बैठक में पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति की संख्या को देखकर जो पदाधिकारी कार्य समिति की बैठक में नहीं आ सकते हैं उन्हें चिन्हित किया जाए ताकि किसी भी अधिकारी के सामने पार्टी के रूआब में कोई कार्य न करा सके इसके बाद इस बैठक को भाजपा की जनपद औरैया के जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता तथा भाजपा फफूंद के मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्रा ने संबोधित किया तथा सरकार की लाभकारी योजना को बताया इस मौके पर भाजपा मंडल फफूंद के अध्यक्ष गोविंद मिश्रा भाजपा मंडल फफूंदके की महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मिथिलेश राजपूत, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आलोक दिवाकर, भाजपा मंडल फफूंद के उपाध्यक्ष विष्णु दत्त शुक्ला,अर्पित दीक्षित,कमलेश कुशवाहा,गीता सिंह कुशवाहा, (नामित) सभासद,प्रदीप दिवाकर,मंगल नायक,छोटेलाल कठेरिया, नितिन कुमार, कपिल पाल, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कार्य समित सदस्य जीत कुमारी दुबे, गौरव राजपूत, अखिलेश पाल, राहुल सिंह, विकास दिवाकर, तथा भाजपा मंडल फफूंद के मीडिया प्रभारी गोपाल कृष्ण मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता