सुवोध पाठक

जसवंतनगर: नगर पालिका में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक विशेष गुप्ता के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें विदाई दी गई।
मंगलवार को नगर पालिका के सभा कक्ष में चेयरमैन सुनील कुमार जौली की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद जसवंतनगर में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक विशेष गुप्ता पालिका सेवाओं से सेवानिवृत्त हो जाने पर पालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका माल्यार्पण कर विदाई दी। सेवानिवृत्ति से पहले पथ प्रकाश और निर्माण अनुभाग की जिम्मेदारी संभाले विशेष गुप्ता की ईओ से लेकर जेई और साथी कर्मियों ने तारीफ की। कुछेक कर्मचारी तो इस कदर भावुक दिखे कि उनकी आंखें भी नम हो गईं। उनके कार्यकाल को लेकर हरेक जुबां पर तारीफ थी।
चेयरमैन व पालिका सदस्यों सहित साथी कर्मियो ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट किए। विदाई के वक्त विशेष भी अफसरों और सहयोगियों से मिले सहयोग पर खुश दिखे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन लिपिक नवनीत ने द्वारा किया गया। इस अवसर पर  अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह यादव सहित सभासद सत्यवीर यादव, मुंनेश यादव सहित पालिका कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *