Monday , October 28 2024

पालिका कर्मियों ने गर्मजोशी से ईओ को किया विदा*

*पालिका कर्मियों ने गर्मजोशी से ईओ को किया विदा*

● भरथना पालिका में ईओ ने सकुशल काटे पांच वर्ष,

भरथना,इटावा। भरथना नगर पालिका परिषद में करीब 5 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण करने के उपरान्त नगर पालिका परिषद औरैया में स्थानान्तरित होकर गये अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल का विदाई समारोह आयोजित किया गया।
सोमवार को पालिका सभागार में आयोजित विदाई कार्यक्रम के दौरान लेखाकार अवधेश कुमार तिवारी समेत अन्य कर्मचारियों ने स्थानान्तरित हुए अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल का माल्यार्पण,अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर उनके सेवाकाल के समय कार्य व व्यवहार की प्रशंसा करते हुए उनकी विदाई की गई। वह विगत वर्ष जून,2017 में नगर पालिका परिषद में कार्यरत हुए थे। इस दौरान सभासद रवि यादव, शशांक यादव,रोहित यादव,निहालुद्दीन,शिवराम सिंह यादव,गुरु नारायण कठेरिया,रामप्रकाश पोरवाल,डा०रामस्वरूप यादव के अलावा अरविन्द यादव,सुनील कुमार, राजेन्द्र कुमार,आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव,संतोष यादव,अवर अभियंता राजेश दीक्षित,राहुल त्रिपाठी,मोहित यादव, राजीव सोलंकी,साहेब खान,अरविन्द रावत, अशोक यादव,अभिनव श्रीवास्तव,ललित चतुर्वेदी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। विदाई कार्यक्रम का संचालन आदित्य प्रताप सिंह रामजी भदौरिया ने किया।