एक्टर और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को देहांत हो गया है। मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के देहांत की पुष्टि की है। 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है।

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई ली थीं, किन्तु इसके बाद वह उठ ही नहीं पाए। आज सिद्धार्थ शुक्ल की मौत पर उनके फैंस काफी निराश हो गए हैं और उनकी पुरानी बातों को याद कर रहे हैं।

फैंस को सिद्धार्थ और शहनाज को जोड़ी बेहद पसंद थी। लोग उन्हें प्यार से सिडनाज बुलाते थे। बिग बॉस के घर में हुई ये दोस्ती धीरे धीरे काफी आगे जाने लगी। सिद्धार्थ भी शहनाज के लिए हमेशा खड़े रहते थे।

एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को अपनी फैमिली बताया था। फैंस को द्वारा दिए गए टैग #Sidnaaz को लेकर शहनाज ने कहा था – “सिडनाज अभी भी एक चीज क्यों है, इसके पीछे एकमात्र रहस्य ये है कि ये वास्तविक है। हमने एक प्योर रिलेशनशिप शेयर की। मुझे लगता है कि लोग इससे जुड़ते हैं। ये बहुत प्यारा था। मैं खुद इस बात से सहमत हूं कि उनके साथ मेरा रिश्ता अलग है। वह मेरी फैमिली की तरह है”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *