Monday , October 28 2024

बकेवर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा* देश भक्ति ने डूबे नगरवासी,

*बकेवर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा*

● देश भक्ति ने डूबे नगरवासी,

बकेवर,इटावा। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को लेकर रविवार को बकेवर में बेहद भव्य तरीके से ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई,तिरंगा यात्रा में लगभग आठ सैकड़ा से अधिक देशप्रेमियो का हुजूम उमड़ा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद अशोक दोहरे, विशिष्ट अतिथि इटावा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, भरथना एसडीएम विजय शंकर तिवारी,भरथना सीओ विजय सिंह,भरथना तहसीलदार अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।
तिरंगा यात्रा में बकेवर सहित आसापास के तमाम गणमान्यजनों ने प्रमुखता से साथियों समेत बढ-चढ़कर भाग लेकर देश प्रेम की अलख जलाई।
तिरंगा यात्रा के दौरान सड़को पर भारत माता की जय के नारों और राष्ट्रभक्ति की जबरदस्त लहर देखते बन रही थी। तिरंगा यात्रा भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा के प्रमुख संरक्षण में निकाली गई।
वहीं कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आयोजक आदित्य मोहन शर्मा एवं आशीष मोहन समेत पूरी युवा टीम ने सभी अतिथियों का पगड़ी पहनाकर,तिरंगा पटका और माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।


तिरंगा यात्रा में लगभग 8 सैकड़ा से अधिक देशप्रेमियो का हुजूम सड़कों पर उमड़ा दिखाई दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम,वीर शहीदों के नारों से नगर गुंजायमान होता रहा। तिरंगा यात्रा के दौरान ऐसा लग रहा था मानो राष्ट्रभक्ति और देशभक्ति की आंधी चल रही हो,नगर में ऐसा नजारा था की लोग इस यात्रा को देखकर यात्रा में शामिल होकर अपनी सेल्फी लेने और फोटो खिंचने को मजबूर ही रहे थे।
तिरंगा यात्रा के दौरान सभी अतिथियों ने पूरे नगर क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्गों पर पैदल भ्रमण किया, नगर बासियो ने तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया।
नगर में लैबबेक चैरिटेबल ट्रस्ट के टीपू कुरैशी,इशरत खां व व्यापारियों, सामाजिक संगठनों सहित युवाओं ने भी पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
यात्रागाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण करती हुई, लखना रोड स्थित शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। जहां पर शहीदो की याद में सभी अतिथियों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अशोक दोहरे ने संबोधित करते हुए कहा की जिनकी बदौलत आज आजादी मिली है,आज भाजपा शासन काल में इन सभी वीर शहीदों और उनकी वीर गाथाओं को सम्मान मिल पा रहा है इसके लिए हम मोदी योगी सरकार का धन्यवाद व्यक्त करते हैं।
विशिष्ट अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने कहा की देश प्रेम और राष्ट्रसेवा से बढ़कर कुछ नही होता है, हमे सबको ऐसे कार्यक्रम अवश्य करने चाहिए।
भरथना एसडीएम विजय शंकर तिवारी ने कहा की हर घर तिरंगा अभियान में सभी हिस्सेदारी करें और देश और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण सदैव बनाए रखें।
भरथना सीओ विजय सिंह ने कहा युवा देश का भविष्य है हम सबकी जिम्मेदारी है कि वीर शहीदों के सम्मान को सदैव प्रथम स्थान दें और देश सेवा और राष्ट्र सेवा के लिए आगे आएं।
तहसीलदार भरथना अशोक कुमार ने कहा जैन वीर शहीदों के बलिदान से आज भारत आजाद हुआ है उनका योगदान इतिहास में सदैव अग्रणी रहेगा।
कार्यक्रम आयोजक छात्रसंघ नेता आदित्य मोहन शर्मा एवं आशीष मोहन शर्मा समेत एवं उनकी पूरी युवा टीम ने सभी अतिथियों एवं सहयोगीयों का तिरंगा यात्रा में भागीदारी करने के लिए आभार व्यक्त किया।
यात्रा में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय संस्था,लार्ड मदर पब्लिक स्कूल,बाबूराम इंटर कॉलेज बकेवर, एलएलके कॉन्वेंट स्कूल, एमवीएस इंटर कॉलेज हर्रजपुर,कन्या जूनियर हाईस्कूल बकेवर के छात्र छात्राओ की मौजूदगी रही।
सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा देखरेख में लगे थाना बकेवर कस्बा इंचार्ज पीके वर्मा समेत सभी थाना स्टाफ सदस्यों का भी आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया गया।
तिरंगा यात्रा में प्रमुख रुप से अखिलेश उपाध्याय,ब्रजेश शर्मा, कृष्णलाल शर्मा,अशोक शुक्ला,सुनील चौधरी, राजन शर्मा,परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ०सुशील सम्राट, उपाध्यक्ष बॉबी मिश्रा, समाजसेवी रिंकू श्रीवास्तव,विकास पांडे, चंदन त्रिपाठी,ध्यान सिंह प्रजापति,भाजपा नेत्री मीनाक्षी चौहान,इशरत खां,टीपू कुरैशी,गुड्डन खां, राशिद खां,इस्लाम,मुन्ना खा,केशव शर्मा,नागेश्वर राव चौबे,अर्जित दुबे, अरविंद पांडेय,पवन शुक्ला,अनिल चौधरी, अंकित पाठक,रामू अवस्थी,अर्जित दुबे,राजेश चौहान,दीपक असलम, दामोदर पाठक,अनुज अवस्थी,रामू शर्मा,अंकित, जयदीप,निखिल,तिंचु, सोनू,प्रकाश मिश्रा, भगवानदास शर्मा, सत्यप्रकाश चौधरी,संदीप, अभिषेक,सत्यम,बीटू कुशवाह,शिवम व्यास, निहाल सोनी,मयंक बिधौलिया,नंदू,अनुज तिवारी,आलोक,कार्तिक पांडेय,सोनू चौधरी,अमित अवस्थी,कमलेश सविता, मान सिंह ठाकुर,मान सिंह प्रजापति,दीपू शर्मा,राहुल, सहित आठ सैकड़ा से अधिक देशप्रेमी मौजूद रहे।