इटावा। उ.प्र.उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल इटावा सदर के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को नवागन्तुक एसपी सिटी कपिलदेव सिंह का उनके कार्यालय में जाकर बुके देकर स्वागत किया। एसपी सिटी ने व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि व्यापारियों के हित मे वह कार्य करेंगे, व्यापारियों को सुरक्षा एवं सम्मान दिया जायेगा।
स्वागत करने वालो में व्यापार मण्डल कंछल गुट के सदर अध्यक्ष आलोक दीक्षित, सदर संरक्षक आकाशदीप जैन बेटू, जिला महासचिव शैलेष जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कामिल कुरैशी, सचिव जूली सोनी आदि प्रमुख रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *