सुबोध पाठक

जसवंतनगर/इटावा। बहुजन समाज पार्टी की एक बैठक में मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का आव्हान किया गया।
नगला खुमान में एक पार्टी पदाधिकारी के यहां आयोजित विधानसभा स्तरीय बैठक में पहुंचे कानपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी विनोद जाटव ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अभी से मेहनत करें जिससे मायावती पांचवीं बार मुख्यमंत्री बन सकें। विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष सुघर सिंह बौद्घ ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी कर दी जाएगी और सक्रिय लोगों को जोड़ा जाएगा।
बैठक में सेक्टर प्रभारी रविंद्र सिंह सोनू, हासिम खान, मनोज उपाध्याय, ऋषि मिश्रा, राजेश बघेल, सर्वेश दिवाकर, अनार सिंह राजपूत, बलवीर जाटव, विजय शिवहरे, लाल सिंह जाटव, जितेंद्र जाटव, कृपाराम, रामसनेही जाटव, मुकेश जाटव, विद्या प्रकाश, विजय सिंह राणा, विकास पाठक, कुलदीप जाटव, रूद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र राजपूत इत्यादि पार्टीजन मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *