नरेंद्र वर्मा

फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
थाना अध्यक्ष संजय सिंह उप निरीक्षक रणजीत सिंह अपर निदेशक राजेश चौहान सिपाही दिनेश कुमार जितेंद्र कुमार बृजभान तथा अतुल कल्लू पुरा वाहन चेकिंग कर रहे थे।
उसी दौरान उनको मोबाइल फोन के बारे में पता चला। पुलिस ने पॉप गढ़ पुलिया के पास से 5 लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने पकड़े गए आवेदनों के नाम राहुल और पप्पू पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी सैलई रवि पुत्र मुन्नालाल भीकमपुर रवि पुत्र राजू सिंह सम्राट नगर मनजीत पुत्र लायक सिंह तथा कुलदीप निवासी नगला मिर्जा बड़ा बता रहे हैं।
पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के पास से विभिन्न कंपनियों के 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
एसएसपी अशोक कुमार ने बताया पकड़े गए अभियुक्त राजस्थान बालाजी मंदिर श्री कृष्ण जन्मभूमि से मोबाइल चोरी करते हैं। पुलिस इनके बारे में अन्य जानकारियां जुटा रही है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *