प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। प्रदेश कांग्रेस द्वारा आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए जोरदार तैयारियां शुरू कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आज कन्नौज जिले में मानपुर रोड स्थित एमजे पैलेस में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
चुनावी रणनीति और चुनाव में जनता के बीच जाकर कांग्रेस के वोट बढ़ाने के मंत्र देने छत्तीसगढ़ से आई प्रशिक्षण टीम के ने कार्यकर्ताओ को गुर सिखाये और चुनाव में कांग्रेस की विजय के लिए कार्यकर्ताओ की विजय सेना का निर्माण कराया और उन्हें चुनाव के लिए जरूरी मंत्र दिये।
मानपुर रोड स्थित एमजे पैलेस में कांग्रेस के एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से पधारी छह सदस्यीय प्रशिक्षण टीम ने कार्यक्रम की शुरुआत झंडारोहण से की। इसके पश्चात हाल में मौजूद सचिव, जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय, शहर स्तरीय, न्याय पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों को संबोधित किया इसके बाद हाल में ट्रेनिंग सेसन शुरू किया गया। ट्रेनिंग सेसन में छत्तीसगढ़ की स्पेशल ट्रेनिंग टीम के सदस्यों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से चुनावी रणनीति के गुर सिखाये। वेब कैमरे के माध्यम से कार्यक्रम में मौजूद जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल, उपाध्यक्ष प्रशासन अविनाश दुबे, पीसीसी सदस्य विवेक मिश्रा, सचिव, जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय, शहर स्तरीय, न्याय पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों को प्रियंका गांधी ने संबोधित किया और कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुटने और कांग्रेस द्वारा कराए गए कार्यों को जनता तक ले जाने की नसीहत दी।
प्रशिक्षण टीम के ट्रेनर अभिमन्यु त्यागी ने प्रोजेक्टर द्वारा कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित करने के साथ संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकताओं को संगठित करते हुए विजय लक्ष्य की ओर कांग्रेस को लेकर जाना है।
प्रशिक्षण टीम के वरिष्ठ ट्रेनर शरद उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है और कांग्रेस की सरकार बनाने में आप अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
अजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर संपर्क अभियान बढ़ाने को कहा और ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच उपस्थित रहने को कहा। श्री शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 42 फ्रंटल संगठन है। और कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ता अपनी ताकत को अगर पहचान लें तो लंका की तरह कांग्रेस भी विजय हासिल कर लेगी। आरएसएस और भाजपा के षणयंत्र की पोल खोलके उनके झूठे वादों को जनता के सामने उजागर करें।
ट्रेनिंग टीम के विशेष ट्रेनर विष्णु शर्मा ने हाल में मौजूद कार्यकर्ताओ के जोश और उत्साह की तारीफ करते हुए कहा कि जैसे आज आपका जोश कार्यक्रम में दिख रहा है उसी जोश को चुनाव तक बरकरार रखें जिससे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने और प्रदेश की योगी सरकार में बेहाल पड़ी स्वास्थ्य व्यवस्थाओ, कानून व्यवस्था में सुधार हो सके और प्रदेश के विकास को गति मिले। उन्होंने कहा कि पार्टी के झंडे को अपने घर मे तो लगाएं ही साथ ही अपनी विचारधारा के लोगो के घरों तक कांग्रेस के झंडे लगवायें जिससे लोगो से कांग्रेस का आंतरिक जुड़ाव हो तभी लोग कांग्रेस के साथ जुड़े भी रहेंगे।
प्रशिक्षित टीम के युवा सदस्य हर्ष विसारिया ने कार्यक्रम में युवाओ को गुर सिखाते हुए उन्हें युवाओ को कांग्रेस में जोड़कर यूथ चैन बनाने को कहा और कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए तैयारियों में लग जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने चौपालों में लोगो मे बीच जाकर कांग्रेस की उपलब्धियां और बाकी पार्टियों के झूठ को जनता के सामने उजाकर करें। प्रोजेक्टर द्वारा श्री विसारिया ने चित्रों के माध्यम से कन्नौज के काँग्रेसियों को इतिहास से रूबरू कराया और आजादी से अब तक के किये देश के प्रति योगदानों की भी जानकारी दी।
ट्रेनिंग टीम के हेड सदस्य शत्रुघ्न चौहान ने कांग्रेसियो का अभिनंदन करते हुए कांग्रेस के लिए कार्यकर्ताओ में दिख रहे जोश और उत्साह की प्रशंसा की।
जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल, उपाध्यक्ष प्रशासन अविनाश दुबे, प्रकाश प्रधान, प्रदेश महासचिव विजय मिश्रा, उषा दुबे, नीतम सचान प्रदेश सचिव, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शाक्य, सन्तोष चतुर्वेदी, एटा के पूर्व विधायक प्रेम पाल, रमेश सविता, पुष्पेंद्र पांडेय महासचिव, संजय पालीवाल, किरण वर्मा, रीना सिंह, अरविंद दुबे, रामभरोसे कमल, सौरभ पटेल, शिवदत्त कनौजया, मुजीब खा, मुशीर अहमद, सौरभ त्रिपाठी, एहसानुल हक, शमसाद खा, उमाकांत गुप्ता, सत्येंद्र पटेल, गौरव जाटव, लियाकत अली, अशोक कनौजया, विकास मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह, धरमेंद्र सविता, वीर सिंह यादव, तारिक वसीर, सरफराज हुसैन, इमरान अली, झंब्बो सिंह, ओमकारनाथ त्रिपाठी, संजीव दुबे, कलीम खाँ, शशिकांत गुप्ता, अबुल कलाम , लईक खां , राजेश द्विवेदी, नीलेश कनौजया, शिवम मिश्रा, रोहित त्रिवेदी, एहसानुल हक, इमरान खां, रामनरेश कुशवाहा, राजेश कनौजिया, राम भरोसे कमल, पप्पू सिंह फौजी आदि मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *