प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

छिबरामऊ, कन्नौज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा तीन सितंबर को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित किये जाने को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें महिला शक्ति के साथ वृद्धों, व्यापारियों व चिकित्सको को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, पालिकाध्यक्ष राजीव दुबे, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा दुबे, नगर अध्यक्ष सुरेश वर्मा पेंटर, रामानंद वर्मा, रामबहादुर शाक्य, दिलीप गुप्ता, राजेश सक्सेना सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
बैठक में तीन सितंबर को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित करने की सरकार से मांग की गई। महंगाई पर अंकुश लगाने और जीएसटी के सरलीकरण करने की मांग की गई। पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की गई।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *