भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा क्षेत्र में बाइक चोरों हौसले कितने बुलन्द हैं और आतंक किस कदर व्याप्त है सिर्फ इस बात से बता लगाया जा सकता है कि रविवार को दिन-दहाड़े दोपहर सवा तीन बजे एक नवयुवक बदमाश ने कस्बा के मोहल्ला जवाहर रोड स्थित पूर्व चेयरमैन राजबाला महेश्वरी के मिल में संचालित मुलायम कम्प्यूटर सेन्टर से एक नवयुवक बदमाश देखते देखते आँखों के सामने ताला बन्द खड़ी बाइक का मास्टर चाबी से लॉक खोल कर फुर्र हो गया। हालांकि कम्प्यूटर संचालक ने अपनी आँखों के सामने घटित घटना को देख बदमाश को पीछा किया लेकिन बाइक चोर बदमाश तेज रफ्तार बाइक दौड़ाकर भाग जाने में सफल हो गया।

घटना के सम्बन्ध में पीड़ित बाइक स्वामी कम्प्यूटर संचालक आनन्द कुमार पुत्र सियाराम निबासी राजबाला मिल, जवाहर रोड भरथना ने बताया कि रविवार की दोपहर सवा तीन बजे वह बाजार से अपने आवासीय कम्प्यूटर सेन्टर पर बाइक में ताला लगाकर सेन्टर के अन्दर जैसे ही गये इसी बीच चहरे पर भगवा रंग का गमछा बांधे एक अज्ञात नवयुवक बदमाश ने बड़े आराम से उनकी बाइक में मास्टर चाबी लगाकर स्टर्ड कर लिया और बाइक उठाकर भाग खड़ा हुआ।                                                                         उक्त घटना उनकी आंखों के सामने घटित होने के कारण उन्होंने बाइक चोर बदमाश का पीछा किया लेकिन तेज रफ्तार बाइक भगा लेजाने के कारण वे हाथ मलते रह गये। घटना के सम्बन्ध में कस्बा चौकी पुलिस ने बाइक चोर की तलाश शुरू करदी है।
आपको बतादें कि इन दिनों पुलिस से वेख़ौफ़ बाइक चोरों का गिरोह सक्रिय है जो प्रतिदिन क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं को विंदास अंजाम दिये जा रहा है।

By admin