Sunday , September 22 2024

भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

जसवंतनगर। भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह नगर के एक मैरिज होम में संपन्न हुआ जिसमें कुछ नए सदस्य भी जोड़े गए तथा उन्हें दायित्व बोध कराया गया।

कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि विवेक कुलश्रेष्ठ ने कहा कि भारत विकास परिषद संपर्क संयोग संस्कार सेवा समर्पण के माध्यम से राष्ट्रहित में समर्पित है। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षित व संस्कारित राष्ट्र बनाना ही संस्था का उद्देश्य है। मुख्य वक्ता आर एस एस के जिला संघचालक राम नरेश शर्मा ने कहा कि आने वाली नई पीढ़ी को भारतीय सभ्यता संस्कृति व संस्कारों को बचाए रखना होगा।
कार्यक्रम के दौरान नगर के वरिष्ठ नागरिक इंद्रजीत जैन, श्रीनारायण चौधरी, रामधन धनगर, बंशीधर मेजर, राम अवतार दुबे, सर्वेश गुप्ता व उनकी पत्नी के अलावा रामअवतार द्विवेदी तथा सुशीला जैन, शकुंतला देवी, शांती देवी को सम्मानित किया गया। मंचासीन अतिथियों में अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह, डॉ. ध्रुव कुमार गुप्ता, सुधीर गुप्ता, मधुर श्रीवास्तव, उमाकांत श्रीवास्तव रहे।
कार्यक्रम का संचालन राजीव माथुर, शिवकांत जैन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बटेश्वरी प्रजापति, डॉ. पुष्पेंद्र पुरवार व डॉ. अंजना पुरवार, सुरेंद्र धनगर, अरुण दुबे, संजय जैन, वंदना गुप्ता आदि के नाम प्रमुख हैं।
इस दौरान संस्था की इटावा, भरथना, महेवा लखना, आदि शाखाओं के पदाधिकारियों व प्रसपा नेता अजेन्द्र सिंह गौर एवं राहुल गुप्ता के अलावा नगर व ग्रामीण क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।