बॉलीवुड और टॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह से प्रवर्तन निदेशालय  की डायरेक्टर एजेंसी के अधिकारियों ने ड्रग्स केस में शुक्रवार को करीब ढाई घंटे पूछताछ की.

साल 2017 में तेलंगाना आबकारी और निषेध विभाग ने 30 लाख रुपये का ड्रग्स जब्त करने के बाद 12 मामले दर्ज किए थे. इस मामले में रकुल प्रीत, राणा दग्गुबाती, तेजा, पुरी जगन्नाथ, चार्ममे कौर और मुमैथ खान सहित अन्य को अलग-अलग तारीखों पर पूछताछ के लिए तलब किया है.

इस मामले में ईडी ने एक्साइज डिपार्टमेंट को भी तलब किया है जो इस मामले की जांच कर रही है. दिलचस्प बात ये है कि जो एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है उसने सबूत के अभाव में इस मामले की जांच बीच में ही छोड़ दी है. आरोपित सितारों से भी पूछताछ हुई थी और उन्होंने इस आरोप को पूरी तरह खारिज कर दिया था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *