बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं रहें, लेकिन उनके फैंस के दिल में आज भी वो एक शानदार शख्सियत के तौर पर जिन्दा हैं. ऋषि कपूर बॉलीवुड के शोमैन राजकपूर के बेटे थे. कपूर खानदान से होने की वजह से अभिनय तो उनकी रगों में था.

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी फेवरेट जोड़ी थी. लेकिन उनकी शादी से बेहद दिलचस्प कहानी जुड़ी हुई है.ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी पहली बार फिल्म ‘जहरीला इंसान’ में दिखाई दी थी. जिसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई. इस फिल्म में ऋषि और नीतू की जोड़ी को काफी पसंद किया गया. दोनों ने एक साथ कई फिल्में की.

नीतू ने कहा कि उनकी शादी में वो और ऋषि कपूर दोनों ही बेहोश हो गए थे. दरअसल ऋषि कपूर जब घोड़ी पर सवार होने जा रहे थे तो शादी में आए बहुत सारे मेहमानों को देखकर इतना घबरा गए कि उन्हें चक्कर आ गया था जिसके बाद लोगों ने उन्हें संभाला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *