उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में 11वीं क्लास की छात्रा की लाश गांव के पास ही जंगल में पेड़ से लटकी मिलने के बाद गुस्साए परिजनों ने हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए लाश को 15 घंटे तक पेड़ से उतारने नहीं दिया और स्टेट हाईवे जाम कर दिया गया.

छात्रा के शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. लेकिन गांव से बाहर जंगल में दुपट्टे से लटका शव मिला. आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर छात्रा को पेड़ से लटका दिया गया है.

परिजनों ने हत्यारों को पकड़ने की मांग रखते हुए शव को पेड़ से नहीं उतरने दी और वहीं पर लोग धरने पर बैठ गए. परिजनों की मांग थी कि जब तक डीएम और एसपी मौके पर नहीं आएंगे और मामले की जांच उच्च स्तर पर नहीं होगी न तो बॉडी उतरने दी जाएगी और न ही जाम खोला जाएगा.

अमरोहा की एसपी पूनम ने घटना के बारे में बताया कि देहरा चक गांव थाना धनोरा में एक 17 साल की युवती का शव पेड़ से लटका मिला जिस पर कार्रवाई कराई जा रही है. पंचायत नामा भर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *