मथुरा से अजय ठाकुर

गोवर्धन थाना अंतर्गत पलसो गांव में बीती रात चोरों ने दो मकानों को अपना निशाना बना लिया तथा लाखों रुपए की नगदी एवं जेवरात लेकर फरार हो गए। हालांकि गोवर्धन पुलिस रोज चोरी की घटनाओं का खुलासा कर रही है फिर भी चोरों के हौसले बुलन्द होते दिखाई पड़ते हैं।
शनिवार रात पलसों में राधेश्याम एवं महेश पांडे के मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। दोनों घटनाएं एक ही गांव की अलग-अलग जगह की हैं जहां राधेश्याम के मकान से चोरों ने पचास हजार रुपये नगद तथा ढाई लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण, एलईडी टीवी, स्टेबलाइजर इत्यादि सामान को ले जाने में सफल रहे वहीं महेश पांडे के घर में रखे सोने के आभूषण एवं बीस हजार रुपये नगदी पर अपना हाथ साफ करके भागने में सफल रहे।
पीड़ित राधेश्याम ने बताया कि उनके मकान में बीती रात चोरों ने अपना हाथ साफ कर लिया है वह ताला तोड़कर पचास हजार रुपये नकद एवं घर के सामान के साथ साथ सोने चांदी के आभूषणों को भी ले गए। वहीं दूसरी घटना पर महेश पांडे ने बताया कि वह अपने घर के बाहर वाले कमरे में सो रहा था तभी कुछ चोरों ने उनके छोटे भाई के कमरे को अपना निशाना बना लिया तथा उसमें रखे सोने के आभूषण एवं बीस हजार रुपये नगद पर अपना हाथ साफ करके भागने में सफल रहे। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी और जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया गया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *