टीवी की फेमस एक्ट्रेस कविता कौशिक (Kavita Kaushik) के फैन्स के लिए एक खुशखबरी हैं. बता दें कि बिग बॉस 14 में नजर आने के बाद अब कविता बहुत जल्द टीवी शो ‘लक्ष्मी घर आई’ (Lakshmi Ghar Aayi) में नजर आने वाली हैं.

कविता ने बताया कि, मैं निर्माता नीलिमा बाजपेयी और श्यामाशीष भट्टाचार्य के साथ काम करके बहुत खुश हूं क्योंकि उनके काम के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है. साथ ही, मुझे पसंद है कि मेरा किरदार शो की कहानी के लिए क्या करेगा.

जब से मैथली ने राघव से शादी की है और दहेज की मांग पर अपने परिवार को सबक सिखाने के लिए उनके घर में प्रवेश किया है, तब से शो में फुल-ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा हैं. जहां मैथली और राघव की शादी महज एक डील है, वहीं दोनों में एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स भी हैं. हालांकि, वो एक-दूसरे से नफरत करने का नाटक करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *