भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के द ओवल ग्राउंड में सोमवार को इतिहास रच दिया. टीम इंडिया ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में 157 रनों से हराकर 50 साल बाद यहां जीत दर्द की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘टीकाकरण के मोर्चे पर और क्रिकेट पिच पर महान दिन (फिर से). हमेशा की तरह #TeamIndia की जीत! #SabkoVaccineMuftVaccine

बता दें कि ओवल में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 368 रनों का लक्ष्य दिया था. इंग्लिश टीम 210 रनों पर ऑल आउट हो गई. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है.

भारतीय टीम को ओवल में टेस्ट मैच जीतने के लिए 50 वर्षों का लंबा इंतजार करना पड़ा. इस मैच में टीम इंडिया तीसरे दिन के बाद से बिना अपने हेड कोच रवि शास्त्री के खेल रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *