Monday , October 28 2024

डिंपल के चुनाव अभियान ने तेजी पकड़ी ,अंशुल और अंकुर ने आकर जोश भरा

 

 

जसवंतनगर(इटावा)। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने चुनाव अभियान तेज कर दिया है।अखिलेश और शिवपाल के बीच मतभेद दूर होने के बाद से जसवंतनगर मे सपा प्रत्याशी डिंपल यादव का चुनाव अभियान जोर पकड़ गया है।

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में जसवंत नगर के 3 लाख95 हजार मतदाता निर्णायक भूमिका निभाने वाले हैं। इसलिए समाजवादी पार्टी यहां के मतदाताओं को डिंपल के पक्ष में करने के लिए कोई कोर कसर नहीं रखना चाहती।

इसी के तहत 21 नवंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन यहां आयोजित किया गया है। उसमें चाक-चबंद व्यवस्था और भारी भीड़ जुटाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

शनिवार दोपहर जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ‘अंशुल’ और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ‘अंकुर’ जसवंत नगर पहुंचे।।दोनों ने यहां के वरिष्ठ नेताओं महावीर सिंह यादव, विश्राम सिंह यादव और राहुल गुप्ता से संपर्क कर कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों की चर्चा की।

सबसे पहले दोनों नेता उस एम एस रिसोर्ट पहुंचे, जहां पर अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसी रिसॉर्ट में उन्होंने वरिष्ठ नेता महावीर सिंह से राय मशवरा किया। इसके बाद अंशुल और अंकुर पूर्व राज्य मंत्री विश्राम सिंह यादव के यहां पहुंचे और कार्यकर्ता सम्मेलन तथा चुनावी रणनीति पर मंत्रणा की।

अभिषेक अंशुल और आदित्य यादव अंकुर बाद में राहुल गुप्ता के आवास पर पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं से बातचीत की ।इस अवसर पर ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर , राजीव यादव पूर्वसभासद आदि मौजूद थे।

यह बताया गया है कि जसवंत नगर ब्लाक क्षेत्र की कमान शिवपाल सिंह यादव के सुपुत्र प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव अंकुर संभालेंगे। मौजूद सभी लोगों से 21 नवंबर को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को कार्यकर्ता सम्मेलन में लाने की अपील दोनों नेताओं ने की।

इस अवसर पर सुभाष गुप्ता,नरेंद्र यादव,आलोक माथुर,अमरनाथ गुप्ता,विनयपांडे,संजीवपाठक,निखिल गुप्ता,निजाम सायकिल वाले,हाजी मोहम्मद अहसान,

राशिद सिद्दीकी,मोहम्मद फारुख, आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट:- वेदव्रत गुप्ता