Tuesday , October 29 2024

आजमगढ़,रामपुर के सपाई गढ़ ढह गए,अब मैनपुरी की बारी :भूपेंद्र चौधरी

फ़ोटो- जसवंत नगर में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।

जसवंतनग(इटावा)। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी से दो टूक लहजे में कहा है कि वह यह भ्रम अब छोड़ दे कि यह उसका गढ़ है,अब कोई किसी का गढ़ नहीं है।रामपुर और आजमगढ़ टूट ही चुका है, मैनपुरी की अब बारी है।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बुधवार को कही है।उन्होंने साथ ही कहा की सपा सुप्रीमो को यह बात समझ आ गई है और वह अपने जिन चाचा की उपेक्षा कर रहे थे, उनकी ठोड़ी में हाथ डाले उनके मान मनोवल में जुटे हैं।

श्री चौधरी यहां मलाजनी के निकट पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।चौधरी ने कहा कि जसवंत नगर क्षेत्र राजनीतिक गुंडागर्दी और अराजकता का सदैव से शिकार रहा है ,लेकिन व्यवस्था अब ऐसी की गई है कि वोटर निर्भीक होकर मतदान करें।गड़बड़ी करने वालों को अच्छा खासा सबक सिखा दिया जाएगा। अब तक यहां क्या होता रहा है ,इसे भूल जाइए। आप लोग भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को ज्यादा से ज्यादा वोटों से जिताने का लक्ष्य रखें।

बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को पाठ पढ़ाते हुए कहा कि आप पहले मतदाता सूची गौर से देखें, फिर घर-घर जाकर वोटरों से संपर्क करें। उन्हे बताएं कि हमारी सरकारों ने जनता के लिए क्या-क्या काम किए है। बूथ स्तरीय कार्यकर्ता की जो जिम्मेदारियां होती है ,उन्हें बखूबी निभाए।

उन्होंने कहा कि परिवारवाद ज्यादा दिन नहीं चलता। आपके बोट से अब राजा बनता है ।इसको ध्यान रखें । क्षेत्र का इतिहास बदलने के लिए कार्य करें।

भाजपा कार्यकर्ताओं के की दम पर चुनाव जीतने का काम करती है। क्षेत्र में अब तक जो उत्पीड़न होते रहे उनकी मतदाताओं को याद दिलाएं। पहले कभी चाचा भतीजे चुनाव दौरान अलग नहीं रहे, लोगों को गुमराह करने का यह इनका शिगूफा था। 3 महीने पहले भतीजा चाचा से स्वतंत्र रहने की कह रहा था, हैं अब उनकी ठोड़ी में खुजला रहा है। हम रघुराज सिंह शाक्य को जिताने के लिए संकल्प के साथ काम कर रहे हैं।

विधायक सरिता भदौरिया ने इस दौरान कहा इटावा की तरह अब मैनपुरी की धरती का एक लोकसभा क्षेत्र इतिहास बदलने का मन बना चुका है। अन्य विधायकों में सुरेंद्र नैथानी रघुनंदन सिंह भदोरिया, अभिजीत सांगा, मनीषा अनुरागी, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रामकेश निषाद , सावित्री कठेरिया, मानवेंद्र सिंह, शिव महेश दुबे, विवेक शाक्य, शिवाकांत चौधरी आदि ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने किया।