Monday , October 28 2024

भाजपा महिला मोर्चा ने रैली निकालकर रघुराज के लिए वोट मांगे

फोटो:- जसवंत नगर में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं विशाल रैली निकालती

जसवंतनगर(इटावा)। मैनपुरी लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी रघुराज शाक्य के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की महिलाओं ने जसवंत नगर में विशाल रैली निकालकर लोगों से भाजपा को जिताने की अपील की।

यह रैली प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य के निर्देश पर निकाली गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने रैली की अध्यक्षता की।

यह विशाल रैली जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा विरला शाक्य के नेतृत्व निकाली गई।जसवंत नगर बाजार में जनसंपर्क किया गया। रैली में क्षेत्रीय मंत्री मनीषा शुक्ला , क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य सुप्रिया मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनीता गुप्ता, जिला महामंत्री प्रमिला पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष नीतू नारायण मिश्रा , रिचा मिश्रा, राधा पाल,पूजा श्रीवास्तव, गुड्डी बाजपेयी,रेनू शुक्ला, चंचल तिवारी कविता श्रीवास्तव आदि मौजूद थी।

रैली में वरिष्ठ भाजपा नेता अजय यादव बिंदु निर्देशन और सहयोग करते साथ थे।

वेदव्रत गुप्ता