मथुरा से अजय ठाकुर

फरह। फरह क्षेत्र के गांव हथियाबली में एक और किशोरी की बीमारी से मौत हो गई।
परिजनों ने मृतक किशोरी के शव को सरकारी अस्पताल में रख प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि फरह थाना क्षेत्र में बीमारी के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।
विगत दिनों पूर्व फरह के हथियावली में सोनम 10पुत्री रतन सिंह की बीमारी से मौत हो चुकी है। बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते मंगलवार को उसी की सगी बहिन सोनियां 7 पुत्री रतन सिंह की उपचार के अभाव में दर्दनाक मौत हो गई। परिजन मृतक किशोरी के शव को लेकर सरकारी अस्पताल फरह पहुंचे, वहां परिजनों ने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। मृतक के पिता रतन सिंह ने बताया कि सोनियां को को तीन दिन से बुखार आ रहा था। उसके पेट में दर्द हो गया। जिसे उपचार के लिए फरह स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां किशोरी की मौत हो गई।
चिकित्सा अधीक्षक गोपाल बाबू ने बताया कि किशोरी की बिमारी कर चलते मौत हुई है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *