प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। जलालाबाद ब्लॉक में अभी हाल ही में जीतीं प्रतिभा दोहरे अपने कार्यालय में अपने पति के साथ मेज पर बैठी है और उनके सामने मेज पर रखी रायफल की फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
प्रतिभा दोहरे अपने पति अविनाश दोहरे के साथ अपने कार्यालय में बैठी हुई है और उनके सामने रखी मेज पर एक रायफल रखी है जिसका फ़ोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
इस संबंध में जब ब्लॉक प्रमुख के पति से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फ़ोन नही उठा। खंड विकास अधिकारी सरला देवी का मोबाइल भी स्विच ऑफ है।
सीडीओ आर एन सिंह ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्लॉक प्रमुख को रायफल रखनी है तो उसे अपने किसी सुरक्षा गार्ड के साथ रखनी चाहिए।
मेज पर रखी राइफल से लोग तमाम तरह के निहितार्थ निकाल रहे हैं और तमाम तरह की चर्चा कर रहे हैं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *