अरुण दुबे भरथना
चार बच्चो की माँ तीन बच्चो को छोड़ नगदी व जेवरात सहित प्रेमी के संग रफूचक्करहो गयी ,पीड़ित पति ने थाना पुलिस से पत्नी दिलाने के साथ आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गुहार लगाई।
थाना क्षेत्र के गाँव रम्पुरा सिहुआ के संदीप कुमार पुत्र सुभाष बाबू ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मेरे 9वर्ष पूर्व मेरे विवाह हुआ था ,जिससे मेरे चार बच्चे हुए जिनके पालन पोषण के लिए मै हरियाणा प्रदेश के पानीपत में राज मिस्त्री का काम करने लगा ,नामजद आरोपी के मकान में मैं किराये पर रह रहा था जिससे उसके व मेरे पत्नी के बीच साठ गाठ हो गयी ।
जानकारी होने पर मै 27जुलाई को अपने गाँव वापस आ गया , मेरी पत्नी व मकान मालिक के वीच फोन पर बातचीत होती रही ।
29 अगस्त को जब मै खेतो पर मजदूरी करने गया था उसी दौरान मेरी पत्नी 8माह की पुत्री को अपने साथ लेकर मकान बनाने को घर में रखे डेढ़ लाख रूपये , दो अंगूठी , एक जंजीर , पायले लेकर नामजद आरोपी के साथ चली गयी ,
पीड़ित ने छोटे बच्चो के भरण पोषण में आ रही परेशानी को देखते हुए अपनी पत्नी को वापस दिलाये जाने व नामजद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गुहार लगायी है
फोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *