Sunday , October 27 2024

शोधकर्ता ‘अच्युत कांत’ जैन आध्यत्म पर बोलने लंदन आमंत्रित

फोटो:- लंदन आमंत्रित किए गए जसवंतनगर के जैन शोधकर्ता अच्युत कांत जैन

जसवंतनगर(इटावा)। जैन धर्म और दर्शन पर शोध करने वाले नगर के युवक अच्युत कांत जैन शास्त्री को लंदन में जैन आध्यात्मिक परंपराओं से संबंधित कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित किया गया है।

एशिया व अफ्रीका की सुप्रसिद्ध शिक्षा और शोध में अग्रणी यूनिवर्सिटी..”एसओएएस यूनिवर्सिटी लंदन” ने उन्हे आमंत्रित किया है।वह वहां जैन दर्शन में शोध और आलेख की प्रस्तुति करेंगे। विश्व के विभिन्न प्रकाशनो में, जिसके प्रकाशित होने की संभावना है। विश्व भर से अनेक शोधकर्ता सम्मिलित होंने आ रहे हैं।

अच्युत कांत नगर के समाजसेवी, व्यवसाई शिवकांत जैन के पुत्र है।

उनके अग्रज भाई आराध्य जैन ने यह जानकारी देते बताया है कि अच्युत कांत जैन वर्तमान में लाडनूं, राजस्थान स्थित”जैन विश्व भारती यूनिवर्सिटी” में अध्ययनरत हैं और जैन दर्शन पर शोध कर रहे हैं। उन्हें वाराणसी, लखनऊ, हरिद्वार, दिल्ली आदि में आयोजित आयुष मंत्रालय की कॉन्फ्रेंसेस में बुलाया जा चुका है। उनकी उपलब्धि पर अनाकुल जैन,तन्मय जैन, राजेश जैन, मोहित जैन, संजय जैन, लता जैन, सुधा जैन, अनीता जैन, वीना जैन ,डॉ स्वराज्य श्रीवास्तव, डॉ पुष्पेंद्र पुरवार,श्रेयस मिश्रा आदि ने बढ़ाई दी है।

*वेदव्रत गुप्ता