Sunday , October 27 2024

तहसील प्रशासन पहुंचा गरीबों असहायों के द्वार,बांटे कंबल

फोटो :- वृद्व महिला को कंम्बल देते नायब तहसीलदार अवनीश कुमार।

जसवंतनगर(इटावा)। हाड़ कंपाऊ सर्दी से राहत देने के लिये सोमवार को तहसील प्रशासन ने ग्राम जौनई में 5 दर्जन गरीबों और असहायों को कंबलों का वितरण कर प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। कंबल प्राप्त करने वालों में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल थी।

बांटने के लिए कंम्बल लेकर नायब तहसीलदार अवनीश कुमार और लेखपाल मनीश दुवे एक साथ पहुंचे और पहले से चिन्हित किए गए लोगो को कंम्बल वितरित करते कहा कि सरकार हर वर्ग के साथ है। भीषण सर्दी से आम लोगो को राहत देने के लिए प्रशासन हरसंभव तरीके से प्रयासरत है।

जिला मुख्यालय से अब तक एक हजार कंम्बल जसवंतनगर तहसील क्षेत्र के लिए प्राप्त हुये हैं, जिन्हे चिन्हित कर उप जिलाधिकारी ज्योत्सना बंधु के निर्देशन में हम तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा क्षेत्र के लेखपाल आदि जरूरतमंद लोगो को उनके घर तक पहुंचा रहे है। जगह जगह अलाव भी जलाये जा रहे है। रैन बसेरे भी राहत के लिए खोले गए हैं। यदि कोई जरूरतमंद है और उसे कंम्बल नही मिला है, ऐसे लोग अपने लेखपाल से संम्पर्क कर अपना नाम लिखा दे, तहसील प्रशासन उन्हे कंम्बल प्रदान करने के लिये प्रतिवद्व है।

*वेदव्रत गुप्ता