Sunday , October 27 2024

शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर हुआ दो पक्षों में समझौता

इटावा। उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एंव नवीन मंडी अध्यक्ष प्रदीप आड़तिया ने राईस मिलर दीपक गुप्ता एंव नवीन मंडी इटावा के व्यापारियों के मध्य हुये विवाद का जसवंतनगर विधायक एंव पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर दोनों पछों को बैठालकर समझौता करवा दिया। जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित नें कहा कि व्यापार में विवाद उचित नहीं है, दोनों पक्ष समझौते से संतुष्ट हो गये हैं, और आगे की प्रक्रिया पर सहमति बन गयी है।