इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा चोटिल होने की वजह से सीरीज के आखिरी टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे. ऑफ स्पिनर आर अश्विन जडेजा को प्लेइंग 11 में रिप्लेस करेंगे.

रविंद्र जडेजा की चोट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है टॉस से ठीक पहले जडेजा की चोट को लेकर टीम मैनेजमेंट की ओर से ज्यादा जानकारी दी जा सकती है.जडेजा को उनकी बल्लेबाजी की वजह से पहले चार टेस्ट मैचों में अश्विन के ऊपर प्राथमिकता मिली है.

जडेजा हालांकि इस सीरीज में गेंद से कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और सिर्फ तीन विकेट लेने में ही कामयाब हुए. इसके अलावा टीम मैनेजमेंट बुमराह को आराम देने पर विचार कर रहा है. बुमराह के स्थान पर मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *