टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और एक्टर शहीर शेख इन दिनों अपने आने वाले पवित्र रिश्ता 2.0 की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं.  अंकिता और शहीर ने एक इंटरव्यू में शो को लेकर ढेर सारी बातें की.

अंकिता से पवित्र रिश्ता के बाद किन शो को करने वाली है इसके बारे में पूछा गया. इसपर अंकिता हंसने लगी और कहा कि इसके बाद मेरा किसी से कोई लेना-देना नहीं है. तभी शहीर ने बीच में बोलते हुए कहा कि, चलो, तुम तो शादी कर रहे हो.

शहीर की बात सुनकर अंकिता घबरा गई और उन्होंने तुरंत उन्हें चुप करवा दिया. अंकिता ने कहा कि, चुप रहो, शहीर, पागल हो क्या? चुप रहो, चुप रहो, चुप रहो, नहीं, ऐसा कुछ नहीं है.

अंकिता ने शादी को लेकर कहा कि, शादी एक ऐसी चीज है जो बहुत खूबसूरत है, हां, मैं अपनी शादी को लेकर बहुत उत्साहित हूं, जो जल्द ही होने वाली है. और मुझे जयपुर-जोधपुर राजस्थानी शादियां पसंद हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *