Sunday , October 27 2024

खेत में दिखा अजगर, ग्रामीणों ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

फ़ोटो: अजगर सांप को पकड़े ग्रामीण

जसवंतनगर(इटावा)। हाइवे पर नहर पुल के पास खेतों में एक अजगर सांप निकलने से लोगों में दहशत फैल गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

इटावा हाइवे मार्ग पर भोगनीपुर नहर पुल के पास किसान खेतों में काम करने जा रहे थे, तभी खेत में उन्हें अजगर सांप रेंगता दिखा। अजगर देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए।

इसकी जानकारी अन्य लोगों की मिली,जिस पर लोग इकठ्ठा हो गए। ग्राम बनकटी निवासी प्रवीण कुमार त्रिपाठी आदि लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद अजगर सांप को पकड़ लिया और बगल के जंगल मे छोड़ दिया।

*वेद व्रत गुप्ता