नरेंद्र वर्मा संवाददाता फिरोजाबा

शिकोहाबाद। डेंगू और वायरल फीवर की चपेट में आये मरीजों से मिलने और उनका हालचाल जानने पालिकाध्यक्षा मुमताज बेगम, अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार और प्रतिनिधि अब्दुल वाहिद के साथ संयुक्त चिकित्सालय पहुंची। यहां भर्ती मरीजों से मिलीं और उनका हालचाल पूछा। सभी मरीजों को शीघ्र स्वस्थ होने का भरोसा जताया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को फल भी बांटे।

जब से जिले में डेंगू और वायरल का प्रकोप बढ़ा है। तब से अस्पताल फुल चल रहे हैं। मरीजों को शांत्वना देने के लिए शुक्रवार को पालिकाध्यक्षा मुमताज बेगम, ईओ अवधेश कुमार, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अब्दुल वाहिद और कार्यालय अधीक्षक ह्रदयराम यादव और नानकचंद्र कश्यप के साथ संयुक्त चिकित्सालय पहुंची। यहां सीएमएस डॉ. आलोक कुमार से मिलीं और मरीजों को बेहतर उपचार मुहैया कराने को लेकर वार्ता की। इसके बाद पालिकाध्यक्षा प्रत्येक वार्ड में पहुंची और भर्ती प्रत्येक मरीज से मुलाकात की और उन्हें खाने के लिए फल केला और सेब वितरित किये। पालिकाध्यक्षा द्वारा मरीजों से उनका हालचाल पूछने पर मरीजों को अच्छा लगा। पालिकाध्यक्षा महिला अस्पताल भी गईं और भर्ती प्रसूता महिलाओं से भी मिलीं। इसके बाद एनआरसी वार्ड में गईं और यहां भर्ती कुपोषित बच्चों को देखा और उनकी मां को बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने का आश्वासन दिया। पालिकाध्यक्ष के इस कार्य की अस्पताल में भर्ती मरीजों ने सराहना की। सीएमएस ने पालिकाध्यक्ष और उनकी टीम के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *