प्रज्ञेश प्रकाश भट्

कन्नौज। रविवार के दिन भी जिलाधिकारी ने बुखार ग्रस्त ग्रामों का दौरा कर सफॉई अभियान की हकीकत को परखा और ग्रामेनो से वार्ता भी की। रविवार को जब जिले के सारे अधिकारी रविवार की छुट्टी मना रहे थे तब दोपहर 11 बजे के करीब जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र अचानक सदर ब्लॉक के ग्राम दायीपुर और तिखवा पहुँच गये जहा तमाम लोग बुखार से पीड़ित हैं। जिलाधिकारी के गाँव पहुचते ही स्वास्थ्य विभाग और पंचायती राज विभाग में हड़कंप मच गया। दोनो विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल गाँव पहुच गये जहाँ जिलाधिकारी स्वच्छता अभियान को परख रहे थे। श्री मिश्र ने ग्रामीणों से बात भी की और उन्होंने गाँव मे एक चौपाल भी लगाई और उन्होंने ग्रामीणो से कहा कि साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और सतर्क रहें क्योंकि बुखार तेजी से फैल रहा है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *