प्रज्ञेश प्रकाश भट्

कन्नौज। सुबह करीब 6:45 पर जीटी रोड पर आरटीओ ऑफिस के जाने वाले रोड के सामने एक मोटरसाइकिल के ओवरटेक करने पर टेंपो से भिड़ गई जिससे मोटरसाइकिल सवार बृजेश उर्फ लल्लू पुत्र रघुवीर निवासी पनसरिया जिला उन्नाव उम्र 40 वर्ष तथा सोनू पाल पुत्र रामआसरे 24 वर्ष घायल हो गये। ब्रजेश को कई टांके लगे। गम्भीर हालत होने के कारण उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
सोनू पाल जो पीछे बैठा था उसके सर में अंदरूनी चोटें आईं जिससे उसकी हालत भी गंभीर है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्रजेश और सोनू पाल मुर्गे के वैक्सीन लगाने का काम करते हैं। दोनो गुरसहायगंज से आ रहे थे। सर में हेलमेट लगे होने के कारण कम चोट आई।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *