गोवा सरकार ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए बाहर से आने वाले लोगों के लिए पांच दिवसीय क्वारंटाइन जरुरी कर दिया है. राज्य सरकार ने खासकर विद्यार्थियों और केरल से काम के मकसद से गोवा में प्रवेश कर रहे लोगों के लिए यह नियम जारी किया है.

अधिसूचना में इस बात के बारे में भी जानकारी दी गई है, “केरल से आने वाले सभी छात्र और कर्मचारी” पांच दिनों के लिए संस्थागत क्वारंटाइन में रहेंगे.” सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि पांच दिन खत्म होने के बाद जिन लोगों को क्वारंटाइन किया गया था उन्हें आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी.”

इस साल 24 घंटे का कर्फ्यू पहली बार नौ मई को लगाया गया था और उसके बाद से इसे लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है. गोवा सरकार ने पर्यटन को लेकर ज्यादातर गतिविधियों पर से प्रतिबंध हटा दिया है लेकिन कसीनो पर अभी भी प्रतिबंध जारी रखा गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *