उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति तेज हो गई है. खास तौर से राजनेता हिंदू-मुसलमानों को लेकर बयानबाजी करते दिख रहे हैं. आज सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हिंदू-मुसलमानों को लेकर एक ट्वीट किया है.

राहुल गांधी ने बिना किसी पार्टी या नेता का नाम लिए बगैर ट्विटर पर लिखा, ‘तुम हिंदू सिख ईसाई न मुसलमान के हो, बस मित्रों के हो, ना देश ना इंसान के हो.’

सीएम योगी ने आरोप लगाया था, ‘अब्बाजान कहने वाले गरीबों की नौकरी पर डाका डालते थे. पूरा परिवार झोला लेकर वसूली के लिए निकल पड़ता था. अब्बाजान कहने वाले राशन हजम कर जाते थे.

राशन नेपाल और बांग्लादेश पहुंच जाता था. आज जो गरीबों का राशन निगलेगा, वह जेल चला जाएगा.’इसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो गौरव वल्लभ ने सीएम योगी पर निशाना साधा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *