इटावा में झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी क सलाहकार सुनील तिवारी को रेप के आरोप में गिरफ्ता किया गया है। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 104 पर बने होटल से रांची पुलिस ने उसे दबोच लिया। सुनील आदीवासी युवती से यौन शोषण के मामले में फरार चल रहा था। सुनील को हार्ट की प्रॉब्लम के चलते मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में पुलिस सुरक्षा के बीच भर्ती करवाया गया था।

सोमवार को इटावा न्यायालय में 11 बजे रांची पुलिस ने ट्रांजिस्ट रिमांड के लिए उसकी पेशी की। कोर्ट ने 16 सितंबर तक रांची कोर्ट में पेश करने के लिए आदेश किया। बताया जा रहा है कि रांची पुलिस ने इटावा पुलिस को बगैर सूचना दिए ही सुनील तिवारी को सैफई थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।

रांची पुलिस यौन शोषण व बाल श्रम कानून के तहत दर्ज हुए मामले के बाद सुनील तिवारी को खोज कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे चेकअप के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी ले गई थी, जहां हार्ट में ब्लॉकेज की शिकायत होने पर देर रात सैफई पीजीआई से लखनऊ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया था। बताया गया कि ट्रांजिस्ट रिमांड स्वीकृत होने के बाद पुलिस उन्हें रांची ले जाकर मामले में पूछताछ करेगी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *