*इटावा -महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेस-3 अभियान के अंतर्गत महिला थाना प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पहुंचकर छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को महिला संबंधी अपराधों एवं उनकी रोकथाम के संबंध में जागरूक किया गया।*

*सोमवार को मिशन शक्ति फेज-3 अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डा.बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में महिला थाना प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पहुंचकर उपस्थित छात्राओं/शिक्षिकाओं को पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा संबंधी चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं- महिला हेल्प लाइन 1090,यूपी-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181, हेल्प लाइन 1076 आदि के बारे में जागरुक किया तथा उपस्थित सभी छात्राओं/ शिक्षिकाओं को किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों एवं स्वयं के मोबाइल नम्बर दिए गए।*

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *