अर्जुन तिवारी उन्नाव
जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार जी की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति एवं ट्रस्ट समिति की बैठक का आयोज कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में किया गया।
बैठक में अटल बिहारी इंटर कॉलेज बड़ा चैराहा उन्नाव की प्रबंध समिति के समस्त सदस्यों के साथ सम्बन्धि बिन्दुओं पर चर्चा की गई। जिसमें आयोग से चयनित व्यक्ति को कार्यभार ग्रहण कराने, दो सहायक अध्यापकों का चयन वेतनमान स्वीकृत करने के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। विद्यालय के बाथरूम के संलग्न गली में हो रहे अवैध निर्माण को गिराने के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया।
बैठक में प्रबन्धक अटल बिहारी इंटर कॉलेज, प्रमोद बिहारी महरोत्रा, प्रधानाचार्य अजब सिंह यादव सहित समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *