प्रज्ञेश प्रकाश भट्

कन्नौज। जिले में इस समय वायरल बुखार, मलेरिया, ड़ेंगू से गाँव गाँव हाहाकर मचा हुआ है। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पंचायती राज विभाग, नगर पालिका सब मिलकर रोकथाम के प्रयास कर रहे हैं लेकिन बुखार का प्रकोप थमने का नाम नही ले रहा है। जिला प्रशासन अभी तक ड़ेंगू से किसी के मरने की बात को स्वीकार नही कर रहा है लेकिन आज ड़ेंगू की चपेट में आकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के भतीजे व शिवपाल सिंह यादव के पुत्र रवींद्र यादव उर्फ कल्लू की ड़ेंगू से दुखद मृत्यु हो गई।
रवींद्र यादव नगर पालिका कन्नौज में कार्यरत था। निधन के समाचार मिलते ही समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। नगर पालिका कर्मियों ने भी दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
अडंगापुर घाट पर रवींद्र यादव का अंतिम संस्कार किया गया जिसमें सपा नेताओं सहित बड़ी संख्या में लोगो ने भाग लिया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *