लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए आज उन्नाव के श्री फुरकान अहमद अंसारी पुत्र श्री हसन अहमद अंसारी के साथ सर्वश्री इरफान अहमद अंसारी, मोहम्मद इरफान राईनी, मोहम्मद असलम कुरैशी सभी वर्तमान सभासद, हाजी सुहैल अख्तर, जुल्फिकार अली, रईस अहमद अंसारी, जियाउर्रहमान अंसारी सभी पूर्व सभासद, नीरज कौशिक बसपा नगर अध्यक्ष, यकीन खान समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने इस सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए उम्मीद जताई कि समाजवादी पार्टी को उनके आने से मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी युवजन सभा कन्नौज श्री हसीब हसन और श्री शहान अख्तर राईनी प्रदेश सचिव समाजवादी युवजन सभा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *