बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) के घर पर इनकम टैक्स का सर्वे (Income Tax Survey) खत्म हो गया है. इसके बाद अब सोनू सूद के जयपुर,लखनऊ और नागपुर स्थित घर और ऑफिस में आइटी टीम ने सर्वे शुरू कर दिया है. इनकम टैक्स टीम के इस तरह के सर्वे से सोनू सूद के फैंस नाखुश दिखाई दे रहे हैं.

बता दें कि सोनू सूद के घर से इनकम टैक्स की टीम लगातार दूसरे दिन सर्वे करने के बाद देर रात करीब 12:30 बजे निकल गई. पिछले दो दिनों से इनकम टैक्स के अधिकारी सोनू सूद के मुंबई स्थित घर में सर्वे कर रहे थे. ऐसे में अब सोनू सूद के बाकि ठिकानों पर भी इनकम टैक्स की टीम ने दस्तक दे दी है.

गौरतलब है कि कि कोविड महामारी के दौरान लोगों की जमकर मदद करके सोनू सूद मीडिया और आम लोगों की जमकर प्रशंसा हासिल कर चुके हैं. कोरोना महामारी के दौरान सोनू सूद ने बड़ी संख्या में घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों की आर्थिक मदद की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *