टीवी के फेमस कॉमेडी शो द कपिल शर्मा (The Kapil Sharma) में नजर आने वाली एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) ने अपने बिजी शेड्यूल से कुछ वक्त निकालकर अपनी दोस्त उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) के साथ क्लाविटी टाइम स्पेंड किया है. सुमोना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं.

सुमोना चक्रवर्ती को द कपिल शर्मा शो और कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में अपनी बेहतरीन कॉमेडी के लिए और एक्टिंग के लिए जाना जाता है. इसके अलावा उन्होंने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘ये है आशिकी और नीर भरे तेरे नैना देवी’ जैसे टेलीविजन शो में भी काम किया है. वहीं फिल्मों की बात करें तो सुमोना चक्रवर्ती ने मन, बर्फी, किक में काम किया है.

उर्वशी की बात करें तो उन्होंने कसौटी जिंदगी की के पहले सीजन में कोमोलिका की भूमिका निभाई थी. इस रोल नें उन्हें रातों-रात फेमस बना दिया है. इसके अलावा उन्होंने देख भाई देख, शक्तिमान, कभी सौतन कभी सहेली, तुम बिन जाऊं कहां, कहीं तो होगा, बैताब दिल की तमन्ना है और चंद्रकांता – एक मायावी प्रेम गाथा जैसे टीवी शो में भी काम किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *